Baharagora : स्वर्ण व्यावसायी की कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, जान माल का नहीं हुआ नुकसान, सुरक्षित रहा लाखों का ‘खजाना’

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से सोना खरीदकर लौट रहे सालझाटिया निवासी स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा की कार गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी। वहीं दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन व्यवसायी को खरोंच तक नहीं आई।साथ ही कार में करीब 8 से 9 लाख रुपये का सोना मौजूद था, जो इस हादसे के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित है।उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से गाड़ी को खेत से बाहर निकाला।व्यवसायी ने बताया कि वे व्यापारिक काम निपटा कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में इस ‘चमत्कारी’ बचाव की काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : bahragora : दिघी तालाब के जीर्णोद्धार में अनियमितता, मिट्टी की अवैध बिक्री और बदहाल सड़कों से ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

Spread the love

Gua   भक्ति, सेवा और एकता के संदेश के साथ किरीबुरू गुरुद्वारा में मनी बैसाखी

गुवा : बैसाखी के पावन अवसर पर किरीबुरू स्थित कलगीधर गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time