Jamshedpur : मानगो में बच्चा चोरी के संदेह में महिला की पिटाई, पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग से बची महिला

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास में बुधवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना डिमना चौक स्थित होटल सुमन के समीप महानंद बस्ती की है, जहां अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात महिला बस्ती में घूमती देखी गई, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला एक छोटे बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। आरोप है कि उसने बच्चे को रुपए दिखाकर उसे साथ चलने के लिए तैयार करने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने महिला को घेर लिया।

लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इससे आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

महिला को पूछताछ के लिए एमजीएम थाना ले जाया गया है। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला की पहचान, उसके उद्देश्य और संभावित आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किसी गिरोह से जुड़ी है या नहीं।

घटना के बाद महानंद बस्ती में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें तथा कानून को अपने हाथ में न लें।

इसे भी पढ़ें : Potka : एनएच-220 पर गड्ढों का कहर, ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time