Jamshedpur: कम हुआ कर्ज, बढ़ा मुनाफा – NUVOCO विस्टास का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:  भारत की प्रमुख निर्माण सामग्री कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में अब तक का सर्वाधिक समेकित एबिटिडा दर्ज किया है. इस दौरान कंपनी ने 533 करोड़ रुपये का एबिटिडा अर्जित किया, जो उसके इतिहास में सर्वाधिक है.

कंपनी की समेकित सीमेंट बिक्री 5.1 मिलियन मीट्रिक टन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है. कुल परिचालन आय 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,873 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वडराज अधिग्रहण से क्षमता में होगा बड़ा विस्तार
न्युवोको द्वारा वडराज सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस सौदे के सफल समापन के बाद, वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक कंपनी की उत्पादन क्षमता 31 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो जाएगी. इससे न्युवोको भारत की पाँचवीं सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता बनी रहेगी. यह अधिग्रहण पूर्वी भारत में कंपनी की पहले से मजबूत स्थिति को कायम रखते हुए पश्चिम और उत्तर भारत में बाजार विस्तार की योजना का हिस्सा है.

कर्ज में कमी, मुनाफे में मजबूती
न्युवोको ने अपने डीलीवरेजिंग एजेंडा के अंतर्गत शुद्ध ऋण को 884 करोड़ रुपये घटाकर 3,474 करोड़ रुपये कर दिया है. कंपनी के प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत तक पहुंच गई है, और 76 प्रतिशत का मजबूत बिजनेस मिक्स भी हासिल हुआ है — जो बीते 13 तिमाहियों में सबसे ऊंचा है.

पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी आगे
सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में भी न्युवोको ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. प्रति टन सीमेंट उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन को घटाकर 453.8 किलोग्राम किया गया है, जो पिछले वर्ष 457 किलोग्राम था.

कंपनी के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा, “हमने प्रीमियम उत्पादों, बेहतर बिजनेस मिक्स और लागत दक्षता की रणनीति पर चलते हुए इस तिमाही में बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं. वडराज अधिग्रहण के साथ हम पश्चिम भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए तैयार हैं.”

 

इसे भी पढ़ें : 

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time