Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

देवघर:  श्रावणी मेले के पहले सप्ताह (11 से 16 जुलाई) के भीतर बाबा बैद्यनाथ धाम में 8 लाख 70 हजार 53 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिवभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें से 6,08,950 श्रद्धालु आंतरिक अरघा मार्ग से, 2,46,146 भक्त बाह्य अरघा से और 14,958 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम के माध्यम से बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

मंदिर को हुई 50 लाख से अधिक की आय
मेले के पहले सप्ताह में मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से कुल 50 लाख 54 हजार 784 रुपये की आय हुई। यह आय शीघ्र दर्शनम टिकट, प्रसाद विक्रय, दान और अन्य शुल्कों से प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने दी जानकारी, जताया संतोष
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मीडिया सेंटर में आयोजित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली सोमवारी को अत्यधिक भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक जलार्पण कराया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी तीन सोमवारी को लेकर व्यवस्था को और सशक्त बनाया गया है, ताकि कांवरियों को कोई असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

    जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

    Spread the love

    Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो

    जमशेदपुर : भुइयांडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर प्राथमिक विधालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time