Jamshedpur: महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगी ‘सारथी’, मिलेगा प्रशिक्षण एवं रोज़गार

जमशेदपुर:  शहर की सामाजिक संस्था ‘सारथी’ ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक नए सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की है. इस पहल का नेतृत्व संस्था की संस्थापक पूजा अग्रवाल कर रही हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक कौशल सिखाकर उन्हें आय सृजन के अवसर उपलब्ध कराना है.

इस अभियान के तहत महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन व ग्रूमिंग, बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित जानकारी दी जाएगी.

महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना भी सारथी ने बनाई है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और परिवार को सहारा दे सकें.

संस्थापक पूजा अग्रवाल ने बताया कि सारथी सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए भी कार्य कर रहा है. इन बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से भी परिचित कराया जा रहा है, जिससे उनमें आत्मगौरव और सामाजिक चेतना का विकास हो सके.

सारथी संस्था पहले भी समाजहित में कई सक्रिय प्रयास कर चुकी है. इनमें नदी सफाई अभियान, डेंगू रोधी फॉगिंग, राशन वितरण, और आयुष्मान कार्ड शिविर जैसे कार्य शामिल हैं. संस्था का लक्ष्य है – एक ऐसा समावेशी समाज बनाना जहाँ हर महिला और बच्चा सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सके.

कदमा स्थित आईएलएस हॉल (रंकिणी मंदिर के पास) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूजा अग्रवाल ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और सामाजिक बदलाव में भागीदार बनने की अपील की. इस अवसर पर विजय अग्रवाल, सुमन चौधरी, सुशांत, संगीता बोदरा, अपराजिता सिंह, नेहा अग्रवाल, आकाश, मोनू और आशीष सहित कई लोग उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Mumbai Train Blast Case 2006: मुंबई सीरियल बम धमाकों के सभी 12 आरोपी बरी, मारे गए थे 189 लोग

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time