Jamshedpur: अंतिम सोमवारी पर ‘दिशोम गुरु’ को समर्पित होगी भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे शिव स्तुति

जमशेदपुर: हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने निर्णय लिया है कि आज शाम होने वाली रजत जयंती भजन संध्या को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित किया जाएगा। संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि “शिबू सोरेन झारखंड की पहचान, आत्मा और संघर्ष की आवाज़ थे। “उन्होंने झारखंड के अस्तित्व और अधिकारों की लड़ाई को एक दिशा दी। आज उनके निधन की खबर ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है।”

काले ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शिबू सोरेन को मौन श्रद्धांजलि के साथ की जाएगी। इसके बाद परंपरा अनुसार ‘ईश स्मरण’ होगा, जिसमें भगवान भोलेनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। वे जनजातीय समाज के सच्चे योद्धा थे। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।

इस विशेष भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी भगवान शिव की स्तुतियाँ प्रस्तुत करेंगे। काले ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे शाम को समय पर साकची गुरुद्वारा मैदान पहुँचें और इस भावपूर्ण संध्या में भाग लें।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या के 25 साल पूरे, मनोज तिवारी देंगे स्वरांजलि

Spread the love

Related Posts

Muri : बिजली संकट को लेकर 27 को मशाल जुलूस निकालेंगे व्यवसायी व ग्रामीण

मुरी : बिजली संकट को लेकर मुरी-सिल्ली क्षेत्र के व्यावसायी एवं ग्रामीण खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर दोनों पक्षों ने आंदोलनात्मक रवैया अपनाने का निर्णय लिया।  इसके तहत…

Spread the love

Gua :बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान

गुवा : बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time