Jamshedpur: जिला व्यवहार न्यायालय में शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुआ अधिवक्ताओं का समुदाय

जमशेदपुर:  झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय ने गहरा शोक जताया। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्यू बार बिल्डिंग में एक शोकसभा का आयोजन हुआ, जहां सभी वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने कहा “शिबू सोरेन ने झारखंड को सूदखोरों के शोषण से मुक्ति दिलाई। वे आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे। उन्होंने राज्य आंदोलन को दिशा दी और झारखंड की आत्मा को पहचान दिलाई।”

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Assembly: विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्य में राजकीय शोक

पूर्व लोक अभियोजक पीएन गोप ने कहा “शिबू सोरेन झारखंड के भूमि पुत्रों के उस सपने को साकार कर रहे थे, जो सदियों से अधूरा था। आज उनके बेटे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में उन्हीं सपनों— जल, जंगल और जमीन— को आगे बढ़ा रहे हैं।”

शोकसभा में कई वरिष्ठ और युवा वकीलों ने भाग लिया, जिनमें रतन चक्रवर्ती, टीएन ओझा, प्रीति ओझा, कुलविंदर सिंह, कोमल वर्मा, गणेश टुडू, रामजीत पांडेय, राज कुमार शर्मा, पवन कुमार, राजू सिंह, नरहरी आचार्य, चंदन भट्टाचार्य, राहुल राय, सुनील महतो, बबीता जैन, सेटिंग बरला, मुक्ति रानी, सुकांति हेंब्रम, धनेश्वर महतो, ओम प्रकाश सिंह, धनुराम हेंब्रम, मनोज मेलगांडी, उमेश साहू और राहुल यादव शामिल थे.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: आदिवासी अस्मिता के सम्मान में झारखंड जनाधिकार महासभा का धरना स्थगित
Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time