रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर ट्वीट कर दी। हेमंत ने अपने भावुक ट्वीट में कहा कि आज मैं शून्य हो गया। शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद खबर की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पारंपरिक शासन बनाम सरकारी तंत्र, आदिवासी समाज का उलगुलान तय
There is no ads to display, Please add some



















































