Jharkhand: झारखंड के व्यापारियों का संसद में ऐतिहासिक दौरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से हुई मुलाकात

नई दिल्ली:  कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में देशभर से आए करीब 150 प्रमुख व्यापारी नेताओं को आज संसद का विशेष भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नए और पुराने संसद भवन की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया और सत्र का प्रत्यक्ष अनुभव भी मिला।

लोकसभा अध्यक्ष ने किया व्यापारियों को संबोधित
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तब रहा जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद परिसर स्थित अपने मीटिंग कक्ष में व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा— “व्यापारी न सिर्फ़ रोज़गार सृजन करते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। बदलते आर्थिक माहौल में व्यापारियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका और भी मज़बूत करनी चाहिए।”
उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए स्वदेशी उत्पाद अपनाने और प्रचारित करने की अपील की।

संसद में व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का भरोसा
ओम बिड़ला ने आश्वस्त किया कि यदि व्यापार से जुड़े विषय उनके संज्ञान में लाए जाएं तो वे उन्हें संसद में उठाने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने घोषणा की कि “10 अगस्त से पूरे देश में ‘भारतीय सामान खरीदो और बेचो’ अभियान की शुरुआत होगी, जो देश के आर्थिक स्वाभिमान को मज़बूती देगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए देश के व्यापारियों के पूर्ण समर्थन की बात कही।

कैट चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरे को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि “पहली बार व्यापारियों को संसद में विशेष सम्मान और सीधे लोकसभा अध्यक्ष से संवाद का अवसर मिला है। यह देशभर के व्यापारिक वर्ग के लिए गर्व का विषय है।”

झारखंड से भी रहे व्यापारी प्रतिनिधि शामिल
इस विशेष दौरे में झारखंड से किशोर गोलछा, बिट्ठल अग्रवाल और ब्रजेश कुमार भी शामिल रहे, जिन्होंने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताया।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: 10 अगस्त से देशभर में व्यापारी चलाएंगे राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान, जमशेदपुर चैप्टर भी करेगा शुरुआत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time