Shibu Soren Funeral: अंतिम सलामी में शामिल होंगे राहुल, तेजस्वी और केजरीवाल समेत कई दिग्गज, सड़कों पर याद यूँ किए गए गुरुजी

रांची:  झारखंड आंदोलन के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज मंगलवार को शाम 3 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए गांव में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

बड़े नेताओं की मौजूदगी
गुरुजी को अंतिम विदाई देने के लिए देशभर के राजनीतिक नेता पहुंच रहे हैं:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ और जुएल उरांव समेत झारखंड और बिहार के कई दलों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, मंत्री और हजारों आम नागरिक नेमरा पहुंच रहे हैं।

विपक्षी दलों के प्रतिनिधि, झामुमो के कार्यकर्ता और गुरुजी के अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

रांची में श्रद्धांजलि का दृश्य
राजधानी रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर ‘अंतिम जोहार’ संदेश के साथ बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं।
इन पर लिखा है — “अंतिम जोहार… विनम्र श्रद्धांजलि, झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन।”
करमटोली चौक, अर्जुन मंडप, अर्जेंट चौक और अल्बर्ट एक्का चौक समेत शहर के कई हिस्सों में ये भावुक संदेश आमजन को उनकी याद दिला रहे हैं।

भावनाओं में डूबा झारखंड
गुरुजी के निधन से पूरे राज्य में गहरी शोक की लहर है। लोग उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा, संस्कृति और आंदोलन की पहचान मानते हैं। हर उम्र का व्यक्ति — चाहे गांव का हो या शहर का, आज उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: राजधानी में शोक, गुरुजी की अंतिम यात्रा शुरू – हेमंत नहीं देंगे मुखाग्नि

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

    जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

    जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time