Jamshedpur: भजन, छप्पन भोग और दिव्य ज्योत के साथ सजेगा महासर माता का दरबार, तैयारियां जोरों पर

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का चतुर्थ वार्षिक उत्सव इस वर्ष 31 अगस्त (रविवार, अष्टमी तिथि) को भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। माता रानी का दरबार फूलों और इत्र की वर्षा से सुसज्जित होगा, जिसके लिए विशेष कारीगर कोलकाता से बुलाए गए हैं। मंदिर प्रांगण को पूरी तरह आध्यात्मिक रंगों में रंगने की योजना है।

पूजा-अर्चना और पांच जजमान
पूजा का नेतृत्व महासर धाम के संजय गुरुजी के सान्निध्य में किया जाएगा। पूजन सहयोग में पंडित रामजी पारिख रहेंगे।
इस वर्ष पूजा के पाँच मुख्य जजमान होंगे:

गजानंद भालोटिया
दीपक भालोटिया
सुरेश भालोटिया
प्रदीप मित्तल
गणेश भालोटिया (सपत्नीक)

उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव और इत्र वर्षा होगा। भजन संध्या में आगरा से रितिक जैन, छत्तीसगढ़ से संजय अग्रवाल, और जमशेदपुर के रोहित गुलाटी माता के चरणों में भजनों की अमृतवर्षा करेंगे।

ड्रेस कोड और व्यापक सहभागिता
सभी आयोजकों और भक्तों के लिए ड्रेस कोड – कुर्ता-पायजामा निर्धारित किया गया है। कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के साथ-साथ कोलकाता और रांची से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हाल ही में बिष्टुपुर चेम्बर भवन में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गजानंद भालोटिया ने की। बैठक का संचालन दीपक भालोटिया ने किया।

बैठक में राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, टोनी भालोटिया, अमित खेड़िया, गणेश भालोटिया, अनंत मोहानका समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी भक्तगण उत्सव को यादगार बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर भोले बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार, भजन-कीर्तन में लीन रहे श्रद्धालु


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time