Jamshedpur: जमशेदपुर में ‘अस्तित्व’ ने शुरू किया दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष गुरुकुल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा स्थित धनंजय पथ पर आज समाजसेवी संगठन अस्तित्व द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष गुरुकुल की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की गायन प्रतिभा को निखारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। गुरुकुल का उद्घाटन मशहूर गायिका श्रद्धा दास के गुरु रमेश दास ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, शपथ ग्रहण और भजन से हुई। अंत में विधिवत आरती के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की 85 वर्षीय मुख्य डायरेक्टर निर्मल प्रभा सेठी ने मुंबई से लाइव जुड़कर संस्था के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दशकों से अस्तित्व दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

उनकी इच्छा है कि ये बच्चे केवल झारखंड में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। संस्था पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और आउटिंग जैसे कार्यक्रमों के जरिये बच्चों में आत्मविश्वास जगाने का काम कर रही है।

निर्मल प्रभा सेठी ने बताया कि हैदराबाद के प्रसिद्ध डॉक्टरों के सहयोग से संस्था अब तक कई बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण करवा चुकी है। कई दिव्यांग बच्चों को सरकारी संस्थानों में नौकरी भी मिली है।

गुरुकुल के उद्घाटन को सफल बनाने में संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर चंपा सिन्हा, अध्यक्ष संजय गांधी, उपाध्यक्ष डॉ. उषा सोनकर, महासचिव सुलेखा आइकत, कोषाध्यक्ष डी. रूपवती और अन्य कार्यकारी सदस्य जैसे शिखा दत्त, रीना शर्मा और मोनू कुमार का खास योगदान रहा। उद्घाटन कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने बेहतरीन गायन प्रस्तुतियां दीं। प्रमुख कलाकारों में जयदीप चौधरी, संजय कुमार शाह, जय किशोर ठाकुर, रणजीत कुमार और राहुल मुखी शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Passes Away: दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM Modi, दुखी हेमंत को बंधाया ढांढस – तस्वीरें


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time