Homage to Shibu Soren: अलग झारखंड के निर्माता को देवघर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवघर:  पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा, “अगर आज हम अलग झारखंड राज्य में जी रहे हैं, तो इसका श्रेय गुरुजी को ही जाता है।”

जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा “गुरुजी का योगदान सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि एक आंदोलन के मार्गदर्शक का था। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने शिबू सोरेन के निधन को “झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति” बताया।
प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति ने कहा, “गुरुजी ने आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई पूरी जिंदगी लड़ी। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है।”

शोकसभा में जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
दिनेश मंडल, राजेंद्र दास, नागेश्वर सिंह, सुधीर देव, मकसूद आलम, विवेक मिश्रा, नजाबुल अंसारी, मुनस्वर खान, रवि केसरी, उपेंद्र राय, संजीव चौधरी, मीना तुरी, मीठू झा, राजू तुरी, आशीष भारद्वाज, नुनू खान, पंकज अजय कृष्णा, आदित्य दुबे, प्रियांशु सिंह, वशिष्ठ राणा, रमाकांत कुमार, चंद्रदेव दास, सदाशिव राणा, दुर्गा दास, भोलानाथ सिंह, रश्मि पिंगुवा, मौसमी मिंज, बासुकी पंडित, अर्जुन सिंह, आमोद राव, सुरेश पंडित, रंजीत यादव, सुमन कुमार, दिगंबर और कई अन्य।

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Passes Away: दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM Modi, दुखी हेमंत को बंधाया ढांढस – तस्वीरें

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

    जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…

    Spread the love

    Kharagpur : IIT खड़गपुर का छात्र अपने कमरे में मिला मृत, 10 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

    खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में एक और छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time