Jharkhand Assembly: विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्य में राजकीय शोक

रांची:  झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य की राजनीति का मजबूत चेहरा रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, पूरा सदन ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। सभी विधायकों ने मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। वे संघर्ष और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक रहे।”

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक जीवंत विचारधारा थे। उन्होंने आजीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी आवाज हमेशा वंचितों के साथ रही।

भावनात्मक माहौल को देखते हुए विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके तहत 4 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Passes Away: राज्य के ‘आदिवासी मसीहा’ तीन बार के CM – तीन बार कोयला मंत्री – झारखंड की राजनीति का एक युग खत्म

Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

    Spread the love

    Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

    मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time