Jadugora: JPSC में चयनित हुए पंचायत सचिव राम राय हांसदा, ग्रामीणों ने मनाया जश्न

जादूगोड़ा :  मुर्गाघुटू पंचायत के सचिव राम राय हांसदा ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक वित्त पदाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पूरे मुसाबनी प्रखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

जेपीएससी में चयन के बाद रविवार को राखा कॉपर पंचायत भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने की, जिन्होंने कहा कि यह सफलता केवल राम राय की नहीं, बल्कि पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र की प्रेरणादायक उपलब्धि है।

मनोरंजन महतो ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद राम राय हांसदा को राज्य सरकार में सहायक वित्त पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह गांव के युवाओं के लिए मिसाल है कि मेहनत और लगन से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुब्रत सेन, उपमुखिया नगीना सिंह, वन समिति अध्यक्ष हरमोहन महतो और पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। सभी ने राम राय हांसदा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सचिव पद पर रहते हुए राम राय हांसदा ने ईमानदारी से सेवा दी, और अब राज्यस्तरीय पद पर चयन उनके संघर्ष व समर्पण का प्रतिफल है। युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दान पेटी का ताला तोड़ गुरुद्वारा से चुराए 45 हजार, CCTV में कैद हुई वारदात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time