Bahragora: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, बहरागोड़ा में सारना समिति की अहम बैठक

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में रविवार को सारना समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रभात फेरी से की जाएगी। इसके बाद जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें विभिन्न समुदायों के कलाकार अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रबुद्ध नागरिकों व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

आयोजन समिति गठित, जिम्मेदारियाँ तय
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई:

संरक्षक: प्रो. श्याम मुर्मू
अध्यक्ष: कृष्ण मुंडा
उपाध्यक्ष: रबी चांद मंडी, पानसरी हांसदा
सचिव: विधान चंद्र मंडी
सह सचिव: नलिनी मुंडा
कोषाध्यक्ष: ललित कुमार मंडी
कार्यकारिणी सदस्य: प्रेम मुर्मू, राजेश मुर्मू, सुनील बेसरा, चंद्र मोहन हांसदा, उत्तम मुंडा

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: JPSC में चयनित हुए पंचायत सचिव राम राय हांसदा, ग्रामीणों ने मनाया जश्न


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time