Jamshedpur: दान पेटी का ताला तोड़ गुरुद्वारा से चुराए 45 हजार, CCTV में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बीती रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 40 से 45 हजार रुपये की चोरी कर ली।
यह घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं।

गुरुद्वारा के प्रधान ने बताया कि परिसर और आसपास नशेड़ियों और अड्डेबाजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
गुरुद्वारा प्रधान बोले “हमने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. नतीजा सामने है – आज गुरु घर भी सुरक्षित नहीं बचा।”

उन्होंने यह भी कहा कि सुबह 5 बजे चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

गुरुद्वारा में हुई चोरी के बाद सिख समाज में गहरा आक्रोश है। लोग शीघ्र कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में ला खड़ा किया है।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बोल बम के जयकारों से गूंजा NH-18, बूढ़ा बाबा मंदिर की ओर बढ़े कांवरिया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Jamshedpur : बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में गोलमुरी बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

जमशेदपुर : गोलमुरी बाजार में लगातार हो रही चोरी और गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार पूरी तरह बंद रहा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time