जमशेदपुर: जनता दल (यू) मानगो थाना समिति की ओर से रविवार को संजय पथ, डिमना रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया। जिले के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी अभियान में शामिल रहे। जदयू नेताओं ने इलाके का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं को समझा।
नागरिकों ने निम्न समस्याएं प्रमुख रूप से बताईं:
जगह-जगह जर्जर बिजली तार, जिन्हें कवर एलटी केबल से बदलने की मांग की गई।
नालियों की खराब हालत और कई स्थानों पर स्लैब की अनुपस्थिति, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
साफ-सफाई की कमी, नियमित कचरा उठाव नहीं होना।
स्ट्रीट लाइट और पोलों की मरम्मत की जरूरत।
ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग की मांग, ताकि बारिश के मौसम में बीमारियों पर काबू पाया जा सके।
जदयू पदाधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि “इन सभी समस्याओं को विद्युत विभाग और मानगो नगर निगम के अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा, और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”
इस जनसंपर्क अभियान में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, लालू गौड़, दीपक गौड़, नीरज साहू, मनोरंजन सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दान पेटी का ताला तोड़ गुरुद्वारा से चुराए 45 हजार, CCTV में कैद हुई वारदात
There is no ads to display, Please add some



















































