Gamhariya : 10-11 को कुश्ती में जोर आजमाइश करेंगे सरायकेला-खरसावां जिले के युवा पहलवान

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का 4 को भी होगा चयन

गम्हरिया : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सरायकेला-खरसावां कुश्ती संघ के तत्वावधान में रविवार को खिलाड़ियों का चयन का चयन किया गया. शेष खिलाड़ियों का चयन 4 अगस्त को किया जाएगा. प्रतियोगिता में अंडर 23 पुरूष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान में 10 एवं 11 अगस्त को बलदेव साहू स्टेडियम, लोहरदगा में होगा. सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के सभी चयनित खिलाड़ी 9 अगस्त को लोहरदगा के लिए रवाना होंगे.

इन पहलवानों का किया गया चयन

पुरुष वर्ग:- नीरज कुमार, अमित महतो, दीपक कुमार, आर्यन यादव.  महिला वर्ग:- चन्दना सिंह एवं कोच:- कुमारी बिंदुमती मुंडा हैं. इससे पहले सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष) अखिलेश्वर प्रसाद (सचिव) अमित कुमार मोदक भारतीय ट्राइबल मार्शल आर्ट के महासचिव एवं सरायकेला खरसावां हॉकी सचिव के द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया. निर्णायक की भूमिका में सुरेश नारायण चौधरी, कुमारी बिंदुमाती मुंडा, पुष्पा सिंह मुंडा, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, विनीता मुर्मू, प्रणव कुमार इत्यादि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया पर्दाफाश दिनेश जायसवाल गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time