Jamshedpur : सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया पर्दाफाश दिनेश जायसवाल गिरफ्तार

जमशेदपुर :  झारखंड पुलिस की सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में जमशेदपुर के कदमा निवासी दिनेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने सोशल मीडिया, खासकर टेलीग्राम पर ‘शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज (Cboe)’ के नाम से फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म बनाकर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया।

आकर्षक रिटर्न का लालच देकर फंसाते थे निवेशक

सीआईडी के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने फर्जी प्रोफाइल तैयार कर निवेशकों से संपर्क किया और उन्हें उच्च रिटर्न का लालच दिया। पैसे मिलने के बाद ठग रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। जांच में पता चला कि दिनेश जायसवाल ने ‘जायसवाल एंटरप्राइजेज, कोलकाता’ के नाम से इंडसइंड बैंक में अकाउंट (नंबर 201034608570) खोला था, जिसमें फ्रॉड की रकम जमा होती थी।

नोएडा में भी दर्ज है केस

इस खाते से जुड़े 3.29 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले का मामला सेक्टर 36 थाना, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस साइबर ठगी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और अन्य बैंक खातों, संचालकों व डिजिटल संपत्तियों की तलाश जारी है।

CID की जनता को चेतावनी

सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता को आगाह किया है कि किसी भी अनजान वेबसाइट, लिंक, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए निवेश न करें। निवेश से पहले डोमेन और यूआरएल की जांच करें और रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें।

ओटीपी और अकाउंट डिटेल साझा न करें

सीआईडी ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी अपना ओटीपी, अकाउंट डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी न दें। संदेह होने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 10 अगस्त से देशभर में व्यापारी चलाएंगे राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान, जमशेदपुर चैप्टर भी करेगा शुरुआत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time