Jamshedpur: दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

जमशेदपुर:  वर्ष 2025 की शारदीय दुर्गापूजा को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जय माँ शक्ति कल्याण मंडप परिसर में वरीय सदस्य कन्हैया पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीते वर्ष 2024 की पूजा की आय-व्यय रिपोर्ट और आयोजन समीक्षा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2025 के लिए पूर्व कमिटी को ही फिर से चुना गया। नयी कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:

संरक्षक: संतन कुमार ओझा
अध्यक्ष: विकास सिंह
महासचिव: पप्पु कुमार वर्मा
कोषाध्यक्ष: जयकांत सिंह

पूजा को और भव्य बनाने की योजना
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की शारदीय दुर्गापूजा को और भी हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और महिला भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के परमात्मा मिश्रा सहित समिति के सभी वरीय सदस्य, महिला सदस्य व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे:

कन्हैया पांडेय, राजनारायण सिंह, जयकृष्ण मिश्रा, रामानंद वर्मा, संजय कुमार, चंद्रभूषण सिंह, भवेश प्रसाद, भारती देवी, अमित मिश्रा, सैलेन्द्र सिंह, अमित मोदी, रामकृष्ण मिश्रा, कंचन ओझा, कृष्णा कुमार, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, गीता सिंगारी, निशा देवी, पूर्णिमा हो, रीना देवी, ममता मंडल, रानी देवी,
अरविन्द मिश्रा, पप्पु शर्मा, धर्मदेव साह, नागेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अर्जुन रामा, योगेश रामा, मिथिलेश सिंह, अनिल गुप्ता और मनीष मिश्रा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भूत-प्रेत की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र – हुआ सहस्त्रघट जलाभिषेक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time