जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार पर महिला सिपाही ने छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. इस मामले की जांच घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर कर रहे हैं. मामले पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार ने कहा कि 29 सितंबर को सुबह 7.33 बजे से 8.04 बजे तक वे अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान महिला सिपाही का आरोप है कि पवन कुमार ने उन्हें सुबह 7.45 बजे कॉल किया था।
पवन कुमार ने स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं और दावा किया है कि महिला सिपाही का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। एसआई पवन कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को वे दिनभर दुर्गा पूजा की ड्यूटी में व्यस्त थे। महिला सिपाही का आरोप कि उन्होंने हाथ पकड़ा, गलत है। उन्होंने कहा कि महिला सिपाही ने 1 अक्टूबर को खुद उन्हें दो बार फोन किया, जिसका स्क्रीनशॉट भी उनके पास है।
पवन कुमार ने कहा कि अगर उस दिन का सीडीआर (कॉल रिकॉर्ड) देखा जाए तो सारी बात साफ हो जाएगी।
महिला सिपाही ने 8 अक्टूबर को थाने बुलाए जाने का आरोप लगाया, लेकिन पवन कुमार ने उस दिन की ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है, जो साबित करती है कि आरोप सही नहीं है।
पवन कुमार ने कहा, “मुझे एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है। महिला सिपाही का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। क्या कोई भी महिला सिपाही बिना सबूत के किसी पर आरोप लगा सकती है? अगर सिस्टम उसकी कही बात के बिना ही किसी को दोषी मान लेगा, तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।” इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है और फिलहाल जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: हरेराम सिंह के घर फायरिंग में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
There is no ads to display, Please add some



















































