Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन

  • दो आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में शहर से बाहर भी छापेमारी

जमशेदपुर : फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट गोलचक्कर को जाम कर दिया, जिसे करीब छह घंटे बाद हटाया गया। दोपहर तीन बजे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। एसपी ने परिजनों को बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें जमशेदपुर से बाहर भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क खाली की, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा की ‘मैत्री संगठन’ को एमजीएम में सम्मान, तीन राज्यों में सेवा कार्यों की सराहना

जनप्रतिनिधियों के प्रयास भी रहे बेअसर

घटनास्थल पर पूर्णिमा साहू भी पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी। अंततः ग्रामीण एसपी के स्पष्ट आश्वासन के बाद ही जाम हटाया गया। क्षेत्र में दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों का आरोप है कि पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान अपराधियों द्वारा पिस्तौल लहराने की घटना हुई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बढ़ते अपराध से दहशत

दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे कन्हैया यादव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनके सिर में दो तथा पेट और पैर में एक-एक गोली मारी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली जान बचाकर सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में घुसे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time