- गोविंदपुर क्षेत्र से पकड़ाया, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमें दर्ज
जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। सुमित कुमार सिंह बारीगोड़ा कृति मैदान का रहने वाला है और पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर क्षेत्र में तड़ीपार होने के बावजूद वह घूम रहा है और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने उसकी सक्रियता के आधार पर गोविंदपुर रेलवेज फाटक के पास से उसे गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी
सुमित कुमार सिंह के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और संभावित अन्य घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
There is no ads to display, Please add some



















































