Baharagoda : बहरागोड़ा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, माकपा ने केनरा बैंक बंद कर किया प्रदर्शन

  • कृषि ऋण माफी, ठेकाकरण पर रोक और निजीकरण के खिलाफ उठी आवाज

बहरागोड़ा : राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड के शासन गम्हरिया स्थित केनरा बैंक परिसर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बहरागोड़ा अंचल कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कार्यालय को बंद कराकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए किसानों के लिए कृषि ऋण माफी सुनिश्चित करने, स्थायी नौकरियों में बढ़ते ठेकाकरण पर रोक लगाने, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का विरोध करने तथा कथित जनविरोधी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बैंक के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में बंद घर से लाखों की चोरी, बढ़ते अपराध से सहमे लोग

सरकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान

धरना-प्रदर्शन के दौरान माकपा के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान नीतियां श्रमिकों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण और ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर स्थायी रोजगार के अवसर कम किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक श्रमिकों को उनका वाजिब हक नहीं मिलता और निजीकरण की प्रक्रिया पर लगाम नहीं लगती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लोकल कमेटी सदस्य साधु नाथ, कन्हाईलाल मुंडा, शिव शंकर राणा, शशांक शेखर जाना, शुभम नायेक, पिंटू जाना, राजकुमार दुबे, अजय गोस्वामी, बिरजू माण्डी, शशांक नायेक और साधन नायेक समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Ranchi : सोनाहातू के लापता युवक हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो

छह दिनों से लापता 25 वर्षीय युवक, प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग रांची : रांची के सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत तेलवाडीह पंचायत के डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (25 वर्ष),…

Spread the love

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *