Baharagora: मानुषमुड़िया गांव में मां शीतला की हुई पूजा-अर्चना

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में मंगलवार को 13 मौजा का वार्षिक शीतला पूजा बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया . पुजारी प्रणव पंडा के नेतृत्व में सैकड़ों पुरूष और महिला ने कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर स्थापित किया गया. साथ ही वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना शुरू की गई.  ग्रामीणों ने कहा कि पहले गॉव के आस-पास के सभी देवी देवताओँ का आह्वान किया गया ,फिर महिलाओं ने कतार में लग कर एक -एक करके पूजा अर्चना कर और दीप जलाया .पुजा करने आई महिलाओं ने बताया कि परिवार में रोग निवारण और शांति के लिए उक्त पूजा की जाती है .इस मौके पर शाम को भक्तों के बीच प्रशाद वितरण किया गया . रात में शीतला मां का झंडा गॉव के चारों और बड़ी धूमधाम के साथ लगाया गया . ग्रमीणों का मानना है कि ऐसा करने से गॉव में कोई भी बड़ी बीमारी नहीं फैलती है . उधर कमिटि के लोग पूजा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet Decision: मंत्रिमंडल की बैठक में ‘ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप’ सहित 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अब गांवों में जाकर सीखेंगे छात्र

Spread the love
  • Related Posts

    Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

    सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

    Spread the love

    Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

    बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *