Baharagoda : झरिया गांव के मुंडा टोला में गहराया जल संकट, सालभर से खराब पड़ी सोलर जलमीनार

  • 40 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसे, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया गांव के मुंडा टोला में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहरा गया है। यहां 14वें वित्त आयोग की लागत से बनी सोलर जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है और अब ‘शोभा की वस्तु’ बनकर रह गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मुंडा टोला के करीब 40 परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे टोले पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सुबह से लेकर रात तक पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, माकपा ने केनरा बैंक बंद कर किया प्रदर्शन

मवेशियों पर भी पड़ा रहा असर, दूर से लाना पड़ रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग बर्तन लेकर लंबी दूरी तय कर पानी लाने को मजबूर हैं। नहाने और कपड़े धोने जैसे कार्यों के लिए भी दूर-दराज के जल स्रोतों तक जाना पड़ता है। इस भीषण जल संकट का असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है। गाय और बकरियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Gua : चाबी मिलने पर ही होगा विस्थापन, बिना चाबी वालों को राहत : उपायुक्त

गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time