Baharagora : काजू जंगल में लगी भीषण आग, वन विभाग व स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

बहरागोड़ा : बुधवार को दोपहर पाटबेड़ा गांव अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप काजू के जंगल में भीषण आग लग गई. इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया . ग्रामीणों के अनुसार जंगल से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो पाया कि आग तेजी से फैल रही थी. स्थानीय लोगों तथा वन विभाग के लोगों ने मिलकर  आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण आग विकराल रूप लेने लगा . फिर भी लोगों ने कच्ची डालियों की सहायता से आग को नियंत्रित किया ओर बुझाने में सफल हुए. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने लापरवाही से आग लगाई होगी. अक्सर जंगल में पत्तियां जलाने या बीड़ी-सिगरेट फेंकने से इस तरह की घटनाएं होती हैं.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: जंगली हाथी ने बर्बाद की फसल, दहशत में ग्रामीण – मुआवजे की मांग

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time