बहरागोड़ा : बुधवार को दोपहर पाटबेड़ा गांव अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप काजू के जंगल में भीषण आग लग गई. इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया . ग्रामीणों के अनुसार जंगल से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो पाया कि आग तेजी से फैल रही थी. स्थानीय लोगों तथा वन विभाग के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण आग विकराल रूप लेने लगा . फिर भी लोगों ने कच्ची डालियों की सहायता से आग को नियंत्रित किया ओर बुझाने में सफल हुए. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने लापरवाही से आग लगाई होगी. अक्सर जंगल में पत्तियां जलाने या बीड़ी-सिगरेट फेंकने से इस तरह की घटनाएं होती हैं.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: जंगली हाथी ने बर्बाद की फसल, दहशत में ग्रामीण – मुआवजे की मांग
There is no ads to display, Please add some



















































