Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सिंहभूम उत्कल सभा के महासचिव डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही समारोह के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने डॉ. पट्टनायक के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाजवाद, मानवता और विशेष रूप से भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मिसाल है। उन्होंने ओड़िया भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का दर्जा दिलाने और ओड़िया संस्कृति के संरक्षण में डॉ. पट्टनायक की केंद्रीय भूमिका की सराहना की। वहीं उनके जन्मदिन पर आयोजित इस पूज्यपूजा समारोह ने यह संदेश दिया कि भाषा और संस्कृति के प्रति समर्पित व्यक्तित्व ही समाज की असली धरोहर होते हैं। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : बहरागोड़ा में पशु तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का ‘हंटर’: प्रतिबंधित मांस के साथ शराफत खान दबोचा गया, ग्राम चिंगडा के अन्य संदिग्ध रडार पर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Patamada : कमलपुर में दो बाइक की सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, MGM अस्पताल रेफर

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह में ऐसार पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *