जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश के सामने आ गया है। जिस चेहरे पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया था, उसी चेहरे को राजनीति की मुख्यधारा से दूर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सत्ता हथियाने के बाद भाजपा यहां अपनी मनमर्जी चलाएगी। बिहार को चारागाह की तरह लुटा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई पहले भी थी और आगे भी जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता