Jamshedpur : उलीडीह में युवक को चाकू मारकर जख्मी करने वाला युवक धराया, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

जमशेदपुर :  उलीडीह ओपी पुलिस ने बीती रात राजा बनर्जी नामक युव को चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके पास से कांड में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी शंकोसाइ रोड नंबर 1 के रामनगर का रहने वाला राजू सिंह (32) है. इस मामले में थाना प्रभारी मो शारीक अली ने शुक्रवार को उद्भदेन किया. उन्होंने बताया कि शंकोसाई रोड नंबर 5 के टावर मैदान में राजू सिंह के द्वारा राजा बनर्जी को पेट और चेहरे में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. जिसके आलोक में राजा के भाई सौरभ बनर्जी ने उलीडीह थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था. एसएसपी के निर्देशानुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने देर रात आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार किया. वहीं उसके निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी लक्ष्मण नगर स्थित छोटा घाट से चाकू बरामद किया गया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी अभी 3 मार्च को ही जेल से छुटकर बाहर आया था. वहीं फिर से चाकूबाजी में जेल भेजा गया है. गौरतलब है कि चार दोस्त आपसे में बैठकर शराब पी रहे थे. उसी बीच राजा बनर्जी और राजू सिंह के बीच गाली गलौज शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, और आक्रोश में आकर राजू ने चाकू से हमला कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time