baharagora : बहरागोड़ा पुलिस ने फरार अभियुक्त मो. शहबाज के घर मेरठ में ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तेहार, हाजिर न होने पर होगी कुर्की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुँचकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बहरागोड़ा थाना कांड संख्या- 06/2024 के फरार अभियुक्त मो. शहबाज के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 82 CRPC के तहत उद्घोषणा (इश्तेहार) तामिल की गई।जिसमें अभियुक्त मो. शहबाज (24 वर्ष), पिता- मो. नसीम, जो मेरठ के थाना जानी अंतर्गत सिवालखास (वार्ड नंबर 12/05) का निवासी है, बहरागोड़ा थाना में दर्ज धारा 379/411 IPC (चोरी एवं चोरी का सामान रखने) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है।

वहीं लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार वारंट निर्गत किया गया था। वहीं शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को बहरागोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने मेरठ की स्थानीय जानी थाना और सिवालखास चौकी पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के पैतृक आवास एवं क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर इश्तेहार चिपकाया।साथ ही कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ढोल-बाजा बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई, ताकि स्थानीय लोगों और परिजनों को सूचित किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अभियुक्त मो. शहबाज दिनांक 10 अप्रैल 2026 या उससे पूर्व माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time