जमशेदपुर : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के संयुक्त अभियान के तहत टेल्को के मनीफिट इलाके में बुलडोजर चला। करीब 50 साल से बने कई दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। दरअसल, यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था। हाल ही में न्यायालय ने फैसला टाटा स्टील के पक्ष में सुनाया, जिसके बाद सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली नहीं कीं। इसके बाद जिला प्रशासन, टाटा स्टील और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया।
अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और प्रशासन से मोहलत देने की मांग की, लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण कार्रवाई नहीं रोकी गई और एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने न्यायालय में आवेदन दिया था। उसी आवेदन के आलोक में आज मनीफिट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता
There is no ads to display, Please add some


















































