Jamshedpur : उलीडीह पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तूत कर भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30-40 हजार रुपये बतायी गयी है. शुक्रवार को उलीडीह थाना प्रभारी मो शारीक अली ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 मार्च को सूचना मिली की स्वर्णरखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रुप से ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे है. सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल दोपहल 14.15 मिनट पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट पहुंची. तभी पुलिस को देखकर वहां एकत्रित लोग इधर उधर भागने का प्रयास करने लिये. इसी क्रम में पुलिस बल ने एक युवक को गिरफ्तार किया. वह मानगो थाना क्षेत्र के पानी टंकी का रहने वाला उदय महतो (19) है. उसके पास से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल व JNAC ने मनीफीट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर दर्जनों दुकानें जमींदोज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time