Deoghar : पुराने सदर अस्पताल पर भू-माफियाओं की नजर, ट्रामा सेंटर का हो निर्माण : देवघर विधायक

 

देवघर : देवघर विधायक सुरेश पासवान ने विधानसभा में खुलासा किया है कि पुराने सदर अस्पताल की बेसकीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है। यह अस्पताल शहर की हृदयस्थली टावर चौक पर है। इसलिए भू-माफिया इसे कब्जा करने का हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने सरकार से मांग की है कि पुराने सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण हो, इससे घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा मिलेगी और भू-माफियाओं की गिद्ध दृष्टि से भी सदर अस्पताल की रक्षा हो सकेगी। विधायक ने सदन में सवाल उठाया है कि नया सदर अस्पताल शहर से थोड़ा दूर चला गया है। दुर्घटना आदि होने पर घायलों को सदर अस्पताल ले जाने में कई बार रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है। इसलिए पुराने सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाए। फिलहाल पुराने सदर अस्पताल में ब्लड बैंक और नेत्र अस्पताल चल रहा है।

देवघर के विकास को लेकर सीएम से मिले विधायक

देवघर के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर देवघर विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि देवघर में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने देवघर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है तथा शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Chaiti Chhath 2025: छठ महापर्व का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व, क्यों है छठ पूजा भारतीय समाज में खास?

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time