Deoghar : राजद नेता कृष्ण सिंह यादव बने गिरिडीह के एडीआरओ

 

देवघर: देवघर के वरिष्ठ राजद नेता कृष्ण सिंह यादव को गिरिडीह जिले का सह निवार्ची पदाधिकारी (एडीआरओ) बनाया गया है। इस संबंध में झारखंड झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य निवार्ची पदाधिकारी गिरधारी गोप ने पत्र जारी कर दिया है।ं राजद का जिला स्तरीय चुनाव (2025- 28) कराने के लिए एक जिले में दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। एक को जिला निवार्ची पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि दूसरे को सह निवार्ची पदाधिकारी बनाया गया है।

जावेद अख्तर जिला निवार्ची पदाधिकारी

सह निवार्ची पदाधिकारी बनाए जाने पर कृष्ण सिंह यादव ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, देवघर विधायक सुरेश पासवान और राज्य निवार्ची पदाधिकारी गिरधारी गोप के प्रति आभार जताया है। कृष्ण सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा और राजद को झारखंड में आागे बढ़ायेंगे। वहीं कोडरमा के मो. जावेद अख्तर को देवघर का जिला निवार्ची पदाधिकारी और गोड्डा के जाहिद इकबा को सह निवार्ची पदाधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : नकली शराब बनाने के गोरखधंधे के भंडाफोड़, बस ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव…

Spread the love

पुतिन के भारत दौरे से खुलेगी नई संभावनाओं की राह: जे.पी. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता तथा झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का स्वागत किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *