Deoghar : नकली शराब बनाने के गोरखधंधे के भंडाफोड़, बस ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

 

– यात्री बस से भारी मात्रा में स्पिरिट, ढक्कन और स्टीकर जब्त

देवघर : उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को नकली शराब बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में उत्पाद पुलिस ने मधुपुर के तालाब चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस में छापेमारी कर छह जार स्पिरिट, विदेशी शराब आरसी का एक बोरा ढक्कन और सिग्नेचर प्रीमियर का स्टीकर बरामद किया गया है। नकली शराब तैयार करने की उक्त सामग्री धनबाद से आ रही थी, जिसे मधुपुर और देवघर में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने इस मामले में सोना यात्री बस के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

धनबाद से बस में लोड की गई थी

पुलिस का कहना है कि नकली शराब बनाने की उक्त सामग्री धनबाद से बस में लोड की गई थी, जिसकी जानकारी ड्राइवर और खलासी को थी। सामग्री की डिलीवरी कहां होनी थी, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। मधुपुर सर्किल के सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की है। तालाब चौक के पास सोना बस को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, जब्त छह जार स्पिरिट से नकली शराब तैयार करने की तैयारी थी। पुलिस इस गोरखधंधे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुट गई है।

देवघर में कई बार पकड़ी जा चुकी है नकली शराब की फैक्ट्री

देवघर जिला बिहार के बांका और जमुई जिले की सीमा से सटा हुआ है। बिहार में शराबबंदी के बाद देवघर जिले में शराब की बिक्री में 80 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। धंधेबाज इसका फायदा उठा कर असली शराब की आड़ में नकली विदेशी शराब बनाकर भी बेच रहे हैं। जिसके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कई बार इसे पीने से लोगों की आंख की रोशनी चली जाती है और मौत तक भी हो जाती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में देवीपुर और कुंडा के भंडारकोला में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का पुलिस खुलासा कर चुकी है। इन इलाके में मिनी फैक्ट्री में कई विदेशी ब्रांडों की नकली शराब की खेप बरामद हुई थी।

इसे भी पढे़ं : Virat – Anushka: रिटायरमेंट के अगले ही दिन विराट और अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से की तीसरी मुलाकात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time