Deoghar : सारवां के घोरपरास जंगल से देश भर में हो रहे थी साइबर ठगी, 12 गिरफ्तार

 

देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने सारवां के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 मोबाइल और 20 सिम बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में काजल दास (बस्की, सारठ), प्रदीप महरा (दुधवाजोरी सारठ), पवन कुमार यादव (चरघरा, गांडेय, गिरिडीह), दिग्विजय यादव (चपड़िया, जसीडीह), सचिन दास, विनोद दास, राजेश दास, नीतिश कुमार दास ( चारों लखनुआ, मधुपुर), मिथुन महरा (उबिया सारठ), पंकज दास (कुरूमटांड़, कुण्डा), ललन महरा (बरदेही, सारठ), पिन्टु दास (चरघरा, सारवां) शामिल हैं। उक्त गैंग के बारे में देवघर एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी। जिसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा, दारोगा टेकलाल मेहना और सारवां थानेदार संदीप कुमार भगत के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी करवाई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली। सारे ठग घोरपरास जंगल से देश भर में अलग-अलग तरीकों से ठगी कर रहे थे।

इन तरीकों से करते थे ठगी

1. गूगल पर अपना मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर सारी गोपनीय जानकारी लेकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
2. फर्जी फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे ठगी करते थे।

3. फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कॉर्डट बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महिला कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग में आरक्षण की मांग को लेकर डीसी के नाम अपर समाहर्ता को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time