घाटशिला उपचुनाव: EVM का दूसरा रेंडमाइजेशन पूरा, 300 मतदान केंद्रों के लिए बीयू – सीयू और वीवीपैट का आवंटन

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

मतदान केंद्रों के लिए आवंटन
रेंडमाइजेशन के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 300 मतदान केंद्रों के अनुसार निम्नलिखित सामग्री का आवंटन किया गया:
बैलट यूनिट (बीयू) – 390
कंट्रोल यूनिट (सीयू) – 390
वीवीपैट – 420

इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग प्रभारी मो. मोजाहिद अंसारी, डीआईओ किशोर प्रसाद, ईडीएम मनीष प्रसाद और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: चुनाव में निष्पक्षता के लिए जिले में सघन निगरानी अभियान, अब तक 2.91 करोड़ की सामग्री जब्त

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

    जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *