घाटशिला उपचुनाव: चुनाव में निष्पक्षता के लिए जिले में सघन निगरानी अभियान, अब तक 2.91 करोड़ की सामग्री जब्त

जमशेदपुर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी दलों ने अंतरराज्यीय सीमाओं, चेकपोस्टों और विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई के तहत अब तक बड़ी मात्रा में नकदी, शराब, मादक पदार्थ और फ्रीबीज जब्त किए गए हैं।

अब तक की जब्त सामग्री
विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है:
नकद राशि – ₹42 लाख 71 हजार
शराब – 12,837 लीटर (बाजार मूल्य ₹10 लाख 11 हजार)
ड्रग्स/मादक पदार्थ – ₹5 लाख 10 हजार
फ्रीबीज/अन्य सामग्री – ₹2 करोड़ 33 लाख 38 हजार
कुल जब्ती – ₹2 करोड़ 91 लाख 21 हजार

प्रशासन की अपील
जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST), आबकारी विभाग, पुलिस विभाग और जिला स्तरीय व्यय निगरानी दल द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, धन या वस्तु वितरण की सूचना तुरंत सी-विजिल एप के माध्यम से दें। ऐसी सूचनाओं पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में झामुमों ने फूंका बाबूलाल एवं चंपाई का पुतला, कहा – हार के डर से बौखलाई BJP 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

    रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time