Jamshedpur: भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्थानीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता बिमल बैठा और शंकर कालिंदी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कालिंदी बस्ती के युवाओं और महिलाओं ने भाजपा का दामन थामते हुए सदस्यता ली। बिमल बैठा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी पट्टा पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

नए सदस्यों ने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का सही मार्ग दिखाई देता है।

भाजपा को यह समर्थन ऐसे समय में मिला है जब घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। पार्टी ने इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन पार्टी के सिद्धांतों और जनता के विश्वास को दर्शाता है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time