Jamshedpur: मकान मालिक के बाहर रहने का मिला मौका – घर में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड में गुरुवार को एक बंद पड़े घर में चोरी की वारदात हुई। स्कूटी सवार एक चोर ने सुशील कुमार ओझा के घर के आहाते में रखी लोहे की जाली चोरी कर ली। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब 11:33 बजे एक युवक स्कूटी से ओझा के घर के सामने पहुंचा। उसने आसपास की स्थिति देखने के बाद धीरे-धीरे घर के आहाते में प्रवेश किया। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही होने के कारण चोर कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा और मौका मिलते ही लोहे की जाली उठा कर स्कूटी पर लाद दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

मकान मालिक सुशील कुमार ओझा इस समय अपने परिवार के साथ शहर से बाहर हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर ने बिना किसी बाधा के चोरी को अंजाम दे दिया।

घटना स्थल के पास लगे कैमरे में स्कूटी का नंबर “1554” साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुंदरनगर में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार भव्य मंदिर स्वरूप में दिखेगा पंडाल

भूमि पूजन में पूर्व विधायक, जिप उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष समेत कई गणमान्य हुए शामिल जमशेदपुर : मां विंध्यावासिनी सेवा समिति, सुंदरनगर की दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और वर्टोय टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन, नैक एवं आईक्यूएसी में तकनीक के उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time