Homage to Shibu Soren: कृतिवास मंडल ने दिशोम गुरु ने निधन पर जताया शोक

जमशेदपुर:  आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव और आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नेता के जाने का दुख नहीं, बल्कि एक युग का अंत है।

कृतिवास मंडल ने कहा, “दिशोम गुरु सिर्फ झारखंड के निर्माता नहीं थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी, मूलवासी और हाशिए पर खड़े समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण ने हम सभी को लड़ने का हौसला दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “दिशोम गुरु का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका हर कदम झारखंड की अस्मिता और न्याय की लड़ाई का प्रतीक था। उनके सिद्धांत और संघर्ष हमेशा हमें रास्ता दिखाते रहेंगे।”

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता

    जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है. बागबेड़ा के नया बस्ती इलाके में बुधवार देर रात एक महिला…

    Spread the love

    Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

    जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *