जमशेदपुर: आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव और आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नेता के जाने का दुख नहीं, बल्कि एक युग का अंत है।
कृतिवास मंडल ने कहा, “दिशोम गुरु सिर्फ झारखंड के निर्माता नहीं थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी, मूलवासी और हाशिए पर खड़े समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण ने हम सभी को लड़ने का हौसला दिया।”
उन्होंने आगे कहा, “दिशोम गुरु का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका हर कदम झारखंड की अस्मिता और न्याय की लड़ाई का प्रतीक था। उनके सिद्धांत और संघर्ष हमेशा हमें रास्ता दिखाते रहेंगे।”
There is no ads to display, Please add some



















































