Jamshedpur : बन्ना व सुधा गुप्ता से मिले कांग्रेस महासचिव महेंद्र पांडेय, जीत की दी बधाई, कहा-भाजपा के बांटने की नीति को जनता ने नकारा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पाण्डेय एवं जिला कांग्रेस के महासचिव उदय कुमार सिंह शनिवार को नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले. उन्होंने दोनों का स्वागत किया तथा जीत की बधाई दी. महेंद्र पांडेय ने कहा कि मानगो नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया. परोक्ष रुप से पूर्व मंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की. लेकिन मानगो की जनता ने भाजपा के प्रोपेगेंडा को नकार कर सुधा गुप्ता को ऐतिहासिक वोट से विजयी बनाया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएगा.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections Result : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की निर्णायक बढ़त, संध्या सिंह से 17364 मतों से हैं आगे

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में छठे दिन भी आंदोलन जारी, रोजगार नहीं तो खनन नहीं का गूंजा नारा

गुवा : राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा–मानकी एवं ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन…

Spread the love

Jamshedpur : श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका में 24 पहर का अखंड रामायण पाठ का आयोजन , 01 मार्च को महाभंडारा

जमशेदपुर :  मानगो पारडीह रोड में पायल टॉकीज के समीप श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका में शनिवार को 24 घंटे का भव्य रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। मंदिर के मुख्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *