Potka :  होली को लेकर पोटका थाना में हुई शांति समिति की बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

पोटका : होली पर्व के मद्देनज़र पोटका थाना परिसर में थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की उपस्थिति में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया पानो सरदार, जुड़ी के मुखिया सुकलाल सरदार, शंकर मुंडा, सतीश सरदार, चयन मंडल, सुबल भकत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली का पावन त्योहार हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चा चोरी की अफवाह, कम उम्र में भागकर शादी करने की घटनाएं तथा बकरी चोरी जैसी घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य

थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी मिलती है तो तुरंत थाना में संपर्क कर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र में हो रही आपराधिक एवं भ्रामक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : एनएच-220 पर गड्ढों का कहर, ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time