Jamshedpur : XLRI के छात्र की कीटनाशक पीने से मौत, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था इलाज

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर 29 (केएल-फोर 2/5) निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह XLRI  (Xavier School of Management) में प्रथम वर्ष का छात्र था।

परिजनों के अनुसार, आर्यन ने 25 फरवरी की देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल Tata Motors Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल आर्यन और उसके पिता मौजूद थे, जबकि उसकी मां बेंगलुरु में अपनी बेटी के पास गई हुई थीं।

टेल्को थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सल्फास की गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला रहस्यमय बना हुआ है।

आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा टेल्को चिन्मया विद्यालय से पूरी की थी। प्रारंभिक स्तर पर पढ़ाई के तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक के पिता, जो टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी हैं, घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections Result : डॉली मल्लिक ने बिगाड़ा रिंकू सिंह का खेल, नौशीन खान 720 वोट से विजयी, झामुमो समर्थित प्रत्याशी रही तीसरे स्थान पर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time