Jamshedpur : दुर्गा मैया समस्त विश्व का कल्याण करने वाली है : अमरप्रीत सिंह काले

कई दुर्गा पूजा पंडालों में काले हुए शामिल – माथा टेका व लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : भाजपा नेता एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों एवं में शामिल होकर माथा टेका और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया तथा क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस क्रम में श्री काले ने भालूबासा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति, मुखी समाज के पूजा आयोजन, बृज बिहारी बागान एवं स्लैग रोड स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भजन संध्या, भुइँयाडीह की नीतिबाग कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह तथा गोलमुरी स्थित 10 नंबर बस्ती मुखी समाज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के आयोजन में शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त मानगो स्थित सुंदर गार्डन में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी उन्होंने सहभागिता की। विभिन्न आयोजनों के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं और ऐसे पारंपरिक उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हुए नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उनके पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का सबसे बड़ा काम किया, धर्म परिवर्तन करने से निहित स्वार्थों की पूर्ति अब नहीं हो सकेगी : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे का रेल जन संवाद 22 अक्टूबर को, यात्रियों से ली जाएगी साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) की ओर से 22 अक्टूबर को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रेलवे के सभी चार मंडलों के अंतर्गत आने वाले…

Spread the love

Jhargram  : झाड़ग्राम में मूसलाधार बारिश, कई पूजा मंडपों में पसरा सन्नाटा

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा की सप्तमी पर शनिवार दोपहर झाड़ग्राम में हुई मूसलाधार बारिश ने उत्सव की रौनक फीकी कर दी। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण झाड़ग्राम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time