Potka : रांगामाटिया में फुटबॉल का रोमांच, 32 टीमों ने हिस्सा लेकर मैदान पर दमखम दिखाया,  हंटर ने मारी बाज़ी, विधायक संजीव सरदार ने किया पुरस्कृत

तुईबासा एफसी रही उप-विजेता, उपहार के साथ मिला 15 हजार नकत पुरस्कार

पोटका : सोहदा पंचायत के रिमड़ा ग्राम स्थित टोला रांगामाटिया इन दिनों फुटबॉल के रंग में रंगा नजर आया। आर.वाई.एस.सी क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर मैदान में दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

फाइनल में लोकल हंटर का दम, तुईबासा एफसी रही उपविजेता

रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तुईबासा एफसी ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोर सोरा एफसी रही। विजेता लोकल हंटर को ₹20,000 नगद एवं आकर्षक उपहार, उपविजेता तुईबासा एफसी को ₹15,000 एवं उपहार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के समय तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच : संजीव सरदार

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुखिया विदेन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, माझी बाबा देवेंद्र नाथ सोरेन, कमिटी अध्यक्ष दिगंबर मार्डी, सचिव सिराम सोरेन, कोषाध्यक्ष विजय किस्कू सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : New Delhi : इज़राइल और ईरान के बीच जंग शुरू, ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time